logo

BIHAR : BPSC प्री-परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस डेट पर आयोजित होगी परीक्षा 

bpsc.png


पटनाः

बिहार लोक सेवा आयोग  ने 67वें बीपीएससी कंबाइंड सिविल सर्विसेस प्री एग्जाम  की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले बिहार सिविल सेवा प्री परीक्षा का आयोजन 07 मई को होना था  लेकिन अब इसे बदलकर 08 मई 2022 को  कर दिया गया है। आप  इसकी पूरी जानकारी लेने के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर  जाकर पढ़ सकते है। बीपीएससी द्वारा जारी नोटिस को देखने के लिए आपको बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – http://bpsc.bih.nic.in

क्यों बढ़ी परीक्षा की तारीख 
 
बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर सूचना दी है कि 07 मई को होने वाली बीपीएससी की पीटी परीक्षा अब 08 मई को होगी।  हालांकि बीपीएससी की तरफ से इसका कारण भी बतया गया है जिसमें  सीबीएसई के इंटर्नल एग्जाम होने से उस दिन स्कूलों में सीटें खाली नहीं मिल रही हैं। इससे कैंडिडेट्स के बैठने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इललिए परीक्षा को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट चेक करें 

नोटिस में ये भी कहा गया है कि बीपीएससी परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार में कुछ दिनों  के अंदर सारी जानकारी दे दी जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवार  से  अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।